खबरें धारदार निष्पक्ष समाचार

मुरादाबाद स्टेशन पर AIGC ने विभिन्न मांगे लेकर दिया धरना

मुरादाबाद। स्टेशन पर AIGC आल इंडिया गार्ड कॉउंसिल की सेंट्रल कमेटी के आह्वान पर भारतीय रेलवे के गाड़ी प्रबन्धक कैडर ट्रेन मैनेजर ने सम्पूर्ण भारत में अपनी प्रमुख मांगो को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया।

इस इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि NPS / UPS को तुरंत वापिस करो। पुरानी व्यवस्था लागू करो।ट्रेन मैनेजर के लिये न्याय संगत वेतन स्तर सुनिश्चित किया जाये 01-01-2024 से रनिंग भत्ते में 25% की वृद्धि की जाए। सभी ट्रेन मैनेजर्स को MACP का लाभ दिया जाये। रेलवे बोर्ड के JPO 24-01-2025 को तुरंत रद्द किया जाये। रिक्त पदों को तुरंत भरा जाये।
रेलवे बोर्ड के संरक्षा निदेशालय की शक्ति को बहाल किया जाये।

गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर के पदो की कैडर 50:50 रिस्ट्रेचिंग की जाये।
भारतीय रेलवे में भर्ती न किये जाने वाले सहायक ट्रेन मैनेजर के पद को तत्काल प्रभाव से हटाया जाय ।
यह धरना शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। इस धरने से गाड़ियों के संचालन में कोई भी बाधा नही हुई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि AIGC के पूर्व महासचिव R N दीक्षित जी रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता AIGC के जोनल संयुक्त सचिव वैभव मिश्रा ने की। इस विशाल धरने का आयोजन AIGC मुरादाबाद के मण्डल सचिव जीसी शुक्ला ने किया। इस कार्यक्रम में मण्डल के सभी ट्रेन मैनेजर साथी शामिल हुए।

मंडल सचिव जीसी शुक्ला, जोनल संयुक्त सचिव वैभव मिश्रा, पूर्व महासचिव आरएन दीक्षित, मंडल मीडिया प्रभारी इकरार खान, मंडल कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, मंडल उपाध्यक्ष संदीप गिरी, ब्रांच सचिव प्रदीप कुमार शर्मा, अरविंद कुमार सेकंड व अन्य गार्ड्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Post Author

Martha Jean

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.

Popular Articles

Top Categories

Top News

Social

Tags

मुरादाबाद स्टेशन पर AIGC ने विभिन्न मांगे लेकर दिया धरना - KALAM-E-JADEED