खबरें धारदार निष्पक्ष समाचार

‘यीशु महोउत्सव” का तीसरा दिन आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेरणा के संदेशों से परिपूर्ण रहा

मुरादाबाद। सिविल लाइन स्थित मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में मसीह समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक सभा यीशु महोउत्सव के तीसरे दिन का कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेरणा के संदेशों से परिपूर्ण रहा। मुरादाबाद रीजनल कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में न केवल जिले के ईसाई समाज के लोग शामिल हुए। बल्कि रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, दिल्ली सहित कई प्रदेशों व जिलों से आए धर्मगुरुओं ने भी सहभागिता दर्ज की।

कार्यक्रम के तीसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में पंजाब से पधारी ईसाई समाज की प्रतिष्ठित धर्मगुरु डॉ. नीतू पी चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को शिक्षा, सद्भाव और सेवा के महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने कहा कि समाज और देश की प्रगति के लिए आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और जिस प्रकार परमेश्वर ने लोगों की ज़रूरतों को पूरा किया उसी प्रकार हम भी इन वचनों का अनुसरण करें। उन्होंने जोर दिया कि हर व्यक्ति का जीवन लक्ष्य समाज सेवा और मानवता को समर्पित होना चाहिए। मंच संचालन की जिम्मेदारी पादरी बृजेश मैंसल ने सहज और प्रभावी रूप से निभाई

। वहीं पादरी रोहित मैसी की अगुवाई में बाइबल पाठ एवं प्रैज़ एंड वरशिप करके कार्यक्रम को आत्मिकता से सराबोर कर दिया। इस दौरान फिलिप्स मैमोरियल मैथोडिस्ट, पीली कोठी चर्च की संगीत टीम ने दो मनमोहक भजनों ” शुक्रागुज़ार हूँ में तथा “ओ रहनुमा, सुन ले दुआ की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंगों से भर दिया। साथ ही सन्डे स्कूल के छोटे बच्चोँ द्वारा एक मनमोहक एक्शन डांस प्रस्तुत कर सब को रोमांचित कर दिया /उनके गीतों और एक्शन डांस ने उपस्थित लोगों में उत्साह और भक्ति की भावना जगाई।


इस विशेष अवसर पर कई प्रमुख धर्मगुरुओं की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाती रही। इनमें मुख्य रूप से पादरी डेविड जेम्स , पादरी रोहित मैसी, पादरी हेमंत प्रसाद,पादरी विनीत जैकब,अभिषेक विल्सन, अंतिम सिंह, क्लेमेंट शादमान, डॉ. हरजीत, शलभ सिंह, आइवन एडिसन, बैनहर एंथनी, आकाश रॉबर्ट, नवीन सिंह, डेरिक सिंह सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे। धार्मिक सभा का उद्देश्य समाज में जागरूकता, शिक्षा को बढ़ावा, परमेश्वर के द्वितीय आगमन के लिए खुद को तैयार करना,लोगों को परमेश्वर के वचन पर चलने के लिए प्रेरित करना रहा।अतिथि वक्ता को स्मृति चिन्ह बैनहर एन्थोनी तथा अंतिम सिंह द्वारा दिया गया। तीन दिवसीय इस आयोजन के तीसरे दिन बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग उपस्थित रहे और प्रेरणादायक संदेशों को आत्मसात किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक उत्साह और शांति का वातावरण देखने को मिला। अंत में आभार मेजर एस के नेथन द्वारा दिया गया।

‘यीशु ‘यीशु महोउत्सव” का तीसरा दिन आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेरणा के संदेशों से परिपूर्ण रहामुरादाबाद। सिविल लाइन स्थित मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में मसीह समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक सभा यीशु महोउत्सव के तीसरे दिन का कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेरणा के संदेशों से परिपूर्ण रहा। मुरादाबाद रीजनल कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में न केवल जिले के ईसाई समाज के लोग शामिल हुए। बल्कि रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, दिल्ली सहित कई प्रदेशों व जिलों से आए धर्मगुरुओं ने भी सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम के तीसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में पंजाब से पधारी ईसाई समाज की प्रतिष्ठित धर्मगुरु डॉ. नीतू पी चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को शिक्षा, सद्भाव और सेवा के महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने कहा कि समाज और देश की प्रगति के लिए आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और जिस प्रकार परमेश्वर ने लोगों की ज़रूरतों को पूरा किया उसी प्रकार हम भी इन वचनों का अनुसरण करें। उन्होंने जोर दिया कि हर व्यक्ति का जीवन लक्ष्य समाज सेवा और मानवता को समर्पित होना चाहिए। मंच संचालन की जिम्मेदारी पादरी बृजेश मैंसल ने सहज और प्रभावी रूप से निभाई। वहीं पादरी रोहित मैसी की अगुवाई में बाइबल पाठ एवं प्रैज़ एंड वरशिप करके कार्यक्रम को आत्मिकता से सराबोर कर दिया। इस दौरान फिलिप्स मैमोरियल मैथोडिस्ट, पीली कोठी चर्च की संगीत टीम ने दो मनमोहक भजनों ” शुक्रागुज़ार हूँ में तथा “ओ रहनुमा, सुन ले दुआ की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंगों से भर दिया। साथ ही सन्डे स्कूल के छोटे बच्चोँ द्वारा एक मनमोहक एक्शन डांस प्रस्तुत कर सब को रोमांचित कर दिया /उनके गीतों और एक्शन डांस ने उपस्थित लोगों में उत्साह और भक्ति की भावना जगाई।इस विशेष अवसर पर कई प्रमुख धर्मगुरुओं की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाती रही। इनमें मुख्य रूप से पादरी डेविड जेम्स , पादरी रोहित मैसी, पादरी हेमंत प्रसाद,पादरी विनीत जैकब,अभिषेक विल्सन, अंतिम सिंह, क्लेमेंट शादमान, डॉ. हरजीत, शलभ सिंह, आइवन एडिसन, बैनहर एंथनी, आकाश रॉबर्ट, नवीन सिंह, डेरिक सिंह सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे। धार्मिक सभा का उद्देश्य समाज में जागरूकता, शिक्षा को बढ़ावा, परमेश्वर के द्वितीय आगमन के लिए खुद को तैयार करना,लोगों को परमेश्वर के वचन पर चलने के लिए प्रेरित करना रहा।अतिथि वक्ता को स्मृति चिन्ह बैनहर एन्थोनी तथा अंतिम सिंह द्वारा दिया गया। तीन दिवसीय इस आयोजन के तीसरे दिन बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग उपस्थित रहे और प्रेरणादायक संदेशों को आत्मसात किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक उत्साह और शांति का वातावरण देखने को मिला। अंत में आभार मेजर एस के नेथन द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Post Author

Martha Jean

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.

Popular Articles

Top Categories

Top News

Social

Tags

'यीशु महोउत्सव" का तीसरा दिन आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेरणा के संदेशों से परिपूर्ण रहा - KALAM-E-JADEED