मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी नवयुक्त पदाधिकारीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने बताया कि जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें करीब 50 लोगों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिसमें करीब 30 अधिवक्ता भी शामिल है। सभी से पार्टी को मजबूत बनाने की अपेक्षा ओर कामना की गई है।
जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, अमित चौधरी महामंत्री विजेंद्र सिंह, आशु रस्तोगी, सत्य प्रकाश वर्मा, सनी कत्याल, आदि लोग शामिल रहे।

