खबरें धारदार निष्पक्ष समाचार

मुरादाबाद में अंबेडकर युवक संघ ने मनाया 77वां संविधान

मुरादाबाद। सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के तत्वाधान में शुरू हुआ, जिसमें शहर भर से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। मंच पर अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

संविधान की भावना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन

राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान ने हर नागरिक को स्वतंत्रता, समता और न्याय का अधिकार दिया है। उन्होंने बताया कि संविधान ने समाज में बंधुत्व और समान अवसर को बढ़ावा दिया, जिससे वंचित वर्ग, दलित समाज और महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में बड़ी मदद मिली। उन्होंने संविधान को समाजिक परिवर्तन का सबसे मजबूत आधार बताया।

प्रबुद्ध वक्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्ध वक्ताओं ने भारतीय संविधान के इतिहास, निर्माण प्रक्रिया और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संविधान न सिर्फ एक दस्तावेज है, बल्कि एक जीवंत विचारधारा है, जो देश को आगे बढ़ाने की शक्ति देता है। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए सभी से लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने की अपील की।

विभिन्न पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति

कार्यक्रम में अंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य, महामंत्री रोहिताश कुमार, कोषाध्यक्ष मलखान सिंह, इंजीनियर दयाराम सागर, रघुवीर सिंह, भयंकर सिंह बौद्ध, डॉ. एन.एस. भारती, विमल धीर, आर.पी. सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, एम.पी. सिंह, बी.पी. सिंह, नेतराम सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संविधान दिवस पर श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।

महिलाओं व समाजसेवियों की भी बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम में महिला सदस्यों और समाजसेवियों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी, किरनलता, रेखा सोम, ज्ञानवती, सुषमा सिंह, प्रेमलता बौद्ध, माया देवी, अंशिका गौतम समेत कई महिलाएँ मौजूद रहीं।
इसके अलावा डॉ. हरीश कुमार, चंदन सिंह रैदास, मुकेश गौतम, इंद्रजीत बौद्ध, हाजी सलीम अख्तर, अरमान हुसैन तुर्की, सुरेश गौतम आदि ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और संविधान की मूल भावना को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Post Author

Martha Jean

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.

Popular Articles

Top Categories

Top News

Social

Tags

मुरादाबाद में अंबेडकर युवक संघ ने मनाया 77वां संविधान - KALAM-E-JADEED