खबरें धारदार निष्पक्ष समाचार

AIMIM ने SIR की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

मुरादाबाद। देश में वोटर लिस्ट गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान अनेक बीएलओ की मौत पर एमआईएमआईएम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

इस दौरान, देश के 12 राज्यों में वोटर लिस्ट गहन पुनरीक्षण प्रिक्रिया S। R की अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2025 से बढ़ाकर 04 जनवरी 2026 करने एवं प्रक्रिया आम जनता को हो रही परेशानियों के संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया।

विज्ञापन में कहा गया है कि यह विदित है कि भारत देश विश्व में सबसे कहा ‘लोकतांउ, संवैधानिक, पंथनिरपेक्ष, गणराज्य है जिसमे भारत के वैध व. स्को को वोट देने संवैधानिक अधिकार है। मतदाताओं के ऊपर ही देश के लोकतंत्र की नीव खड़ी हे क्योंकि देश की विभिन्न संवैधानिक सरकारों का चयन मतदान के द्वारा ही होता है। इसलिए किसी भी वैध मतदाता का वोट, वोटर लिस्ट से गहन पुनरीक्षण प्रिक्रिया SIR में तकनिकी कमियों अथवा पारदर्शिता के अभाव में कट जाता है, तब ये मतदाता के संवैधानिक अधिकार का हनन होगा। इसलिए हमारी पार्टी की जिला मुरादाबाद इकाई निम्र मांगें करती है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में चल रही वोटर लिस्ट मन पुनरीक्षण प्रिक्रिया SIR में bLO द्वारा केवल 35%-40% गणना फार्म ऑनलाइन हुए है। अभी भी 60% गणना फार्म ऑनलाइन होने बाकी है। BLO पर भी इस कार्य का बहुत अधिक दवाब है। देश के विभिन्न भागो से BLO की आत्महत्या एवं कार्य के दवाब में हार्ट अटेक सूचनाएं भी प्राप्त हो रही है। इसलिए जनहित को देखते हुए वोटर लिस्ट गहन पुनरीक्षण विक्रिया SIR की अंतिम तिथि बढ़ाकर 04 जनवरी 2026 किया जाना आवयशक है।

कहा कि वोटर लिस्ट गहन पुनरीक्षण प्रिक्रिया (SIR) में गणना फार्म ऑनलाइन करते समय सम्बन्धियों से मैपिंग करने में केवल चार सम्बन्धियों (माँ, बाप, दादा। दादी) का ऑप्शन ही आ रहा है जबकि चुनाव आयोग द्वारा की गयी प्रेस कॉन्फ्रेंस में और भी सम्बन्धियों जैसे नाना, नानी के मैपिंग के लिए बताया गया था लेकिन कही कही BLO केवल चार सम्बन्धियों के नाम ही स्वीकार कर रहे हैं जिस कारण नाना, नानी के नाम से मैपिंग नहीं हो पा रही। इसके अलावा हमारी पार्टी ये मांग भी करती है कि उक्त सम्बन्धियों के अलावा भी परिवार के अन्य सम्बन्धियों जैसे चाचा, ताऊ फूफी, भाई, मामा, मामू, चचेरे दादा दादी के माध्यान से में मैपिंग का ऑप्शन खोला जाये ताकि वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कट सके।
जनपद मुरादाबाद में अन्य जनपदों से आयी हुई विवाहिताओं के आगना फार्म में ऑनलाइन मैपिंग करते समय उनकी मैपिंग नहीं हो पा रही। खासकर जनपद रामपुर के स्वार, टांडा और जनपद संभल के चंदौसी से आयी हुई महिलाओ के फार्म ऑनलाइन मैपिंग नहीं हो पा रही है। इस समस्या का शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाना अति आवयशक है।

वोटर लिस्ट गहन पुनरीक्षण प्रिक्रिया S। R के लिए 18-विधान सभा मुरादाबाद देहात के बूथ न० 89 ग्राम कोरवाकू कि वोटर लिस्ट डाउनलोड करते समय बूथ न० 89 मुरादाबाद पश्चिम के रेलवे स्टेडियम सेक्टर 5 कि मतदाता सूची डाउनलोड हो रही हे इस समस्या का समाधान किया जाना अति आवयशक है।
तमाम व्यक्तियों के पास मतदाता पहचान पत्र एवं 2033 की मतदाता सूची में नाम होने के पश्चात् भी उनके नाम 2025 की मतदाता सूची में नहीं है जिस कारण ऐसे लोगो को गणना फार्म ही प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा ऐसे भी लोग हैं जिनको गणना फार्म प्राप्त हुआ है। उनके पास 1995 में जारी मतदाता पहचान पत्र भी है लेकिन उनके नाम व उनके पूरे परिवार के नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है। इस समस्या का समाधान शीघ्र किया जाना जनहित में आवयशक है।

इस दौरान, महानगर अध्यक्ष वकी रशीद एड, अतीकुर्रहमान, मोहिद फरगानी एडवोकेट जिला अध्यक्ष, मुहम्मद फहीम, युवा जिलाध्यक्ष तालिब मलिक व अन्य कार्यकर्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Post Author

Martha Jean

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.

Popular Articles

Top Categories

Top News

Social

Tags

AIMIM ने SIR की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन - KALAM-E-JADEED