खबरें धारदार निष्पक्ष समाचार

ऑल इंडिया स्मॉल और मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन के उपाध्यक्ष कालम बने कालम-ए-जदीद के संपादक अलीम मिर्जा

मुरादाबाद में गठन हुआ फेडरेशन का, ड्रीम संकल्प के संपादक शिवेंद्र जैन-अध्यक्ष और लव इंडिया नेशनल के संपादक- उमेश लव महासचिव

मुरादाबाद ऑल इंडिया स्मॉल और मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन के शिवेंद्र जैन अध्यक्ष और उमेश लव महासचिव निर्वाचित हुए।
ऑल इंडिया स्मॉल और मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व पीसीआई मेंबर अशोक नवरत्न एवं प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद द्वारा मुरादाबाद में जिला कार्यकारी के गठन के निर्देश पर आज डीसीएफ स्थित कार्यालय पर प्रदेश महा सचिव नीरज कुमार गुप्ता ने ऑल इंडिया स्मॉल और मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन की बैठक आयोजित की। जिसमें मुरादाबाद जिला कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया और सर्व समिति से ड्रीम संकल्प के संपादक शिवेंद्र जैन को मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि कलम-ए-जदीद के संपादक अलीम मिर्जा को जिला उपाध्यक्ष और लव इंडिया नेशनल के संपादक उमेश लव को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारिणी के लिए अन्य पदाधिकारी व सदस्यों के चयन की प्रक्रिया नव वर्ष पर अगले माह जनवरी में की जाएगी। इस अवसर पर न्यूज एल्बम के संपादक जलालुद्दीन आदि उपस्थित रहे। नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश महासचिव नीरज कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया। राष्ट्रीय महा सचिव अशोक नवरत्न और प्रदेश महासचिव शोएब सिद्दीकी अहमद ने भी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Post Author

Martha Jean

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.

Popular Articles

Top Categories

Top News

Social

Tags

ऑल इंडिया स्मॉल और मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन के उपाध्यक्ष कालम बने कालम-ए-जदीद के संपादक अलीम मिर्जा - KALAM-E-JADEED