खबरें धारदार निष्पक्ष समाचार

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने रामायण वाटिका की प्रगति

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। चिन्हित कर ऐसे तत्वों पर एक्शन जरूरी है। साथ ही मंडल के पुलिस और प्रशासन के अफसरों से कहा कि घुसपैठियों का सत्यापन इस प्रकार करें कि कोई भी रोहिंग्या घुसपैठिया छूटने नहीं पाए। अपराधियो और समाज का माहौल बिगाड़ने वालो पर पुलिस- प्रशासन की सख्ती बरती जाए।

उन्होंने बीडीए की रामायण वाटिका की प्रगति की भी जानकारी ली। बाद में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के पुत्र अपूर्व = संजना के विवाह में शामिल हुए और नव युगल को अपना आशीर्वाद दिया।सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मंडल के बीजेपी जन प्रतिनिधियों से एस आई आर पर फीड बैक लेकर उनसे टीम बनाकर बूथ बार धरातल पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लगने को कहा ताकि कोई भी जायज मतदाता छूटने नहीं पाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बीजेपी पार्टी पदाधिकारियों के सहयोग और सुझाव को यहत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए । मुख्यमंत्री योगी जी ने विकास कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर अधिकारियों से विशेष ध्यान देने को कहा । जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकताओं का जिला प्रशाशन से तालमेल ठीक रहने पर इसका लाभ जिले के विकास, सुशासन और प्रगति के तौर पर जनता को भी मिलता है।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि आजकल ठंड का असर बढ़ गया है। जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में रैन बसेरों का निरीक्षण कर उनकी व्यवस्था को देखें। कोई भी गरीब खुले आसमान के नीचे व सोने पाए और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव भी जरूर जलाए जाएं।

मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बरेली के महापौर उमेश गौतम के सिटी कार्यालय पर पहुंचे। वहां उनके पुत्र पार्थ गौतम और पुत्रवधू जाह्नवी को विवाह की शुभकामनाएं एवं उपहार दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री जी भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आई बी आर आई ) मैदान पर पहुंचे। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के पुत्र अपूर्व = संजना के विवाह में शामिल हुए और नव युगल को अपना आशीर्वाद दिया। इसके बार मुख्यमंत्री जी शाम को राजकीय विमान से लखनऊ वापस लौट गए। निर्भय सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Post Author

Martha Jean

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content.

Popular Articles

Top Categories

Top News

Social

Tags

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने रामायण वाटिका की प्रगति - KALAM-E-JADEED